कोंच के गांधी उच्च विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश

0
IMG-20260711-WA0016.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 जुलाई 2026,

गयाजी। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के तहत शनिवार को कोंच प्रखंड स्थित गांधी उच्च विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक एवं जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इसके अलावा छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page