उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के गयाजी दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम-आईजी-एसएसपी ने किया बिपार्ड व एयरपोर्ट का संयुक्त निरीक्षण

0
IMG-20260710-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 जुलाई 2026,

गयाजी: बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए 11 एवं 12 जुलाई को गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए शुक्रवार को व्यापक सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई।

आईजी , डीएम और एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक (मगध क्षेत्र) विकास वैभव, गयाजी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बिपार्ड परिसर का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, नियंत्रण कक्ष, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक में मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा वीवीआईपी दौरे के दौरान समन्वित और प्रभावी तरीके से दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं, ताकि प्रबोधन कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page