18 जुलाई की विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज, गयाजी में न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

0
image_search_1783621297196.png
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 जुलाई 2026,

गयाजी: आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी प्रदीप कुमार मलिक के निर्देशानुसार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चैंबर में संपन्न हुई।

अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM) तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनआई एक्ट से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित किया जाए तथा पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजे जाएं।

उन्होंने कहा कि प्री-सिटिंग के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के प्रयास तेज किए जाएं, ताकि विशेष लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण और त्वरित निपटारा हो सके।

समन्वय और समयबद्ध तैयारी पर जोर

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पक्षकारों को समझौते के लिए प्रेरित किया जाए तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, जिससे अधिक से अधिक मामलों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सरल और कम खर्च में निपटारा कर न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page