मुख्यमंत्री के गयाजी दौरे को लेकर 4 जुलाई को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

0
Screenshot_2026_0321_000854.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 जुलाई 2026,

गयाजी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 4 जुलाई 2026 को गयाजी आगमन तथा बोधगया स्थित राज्य स्तरीय नए आपराधिक विधियों पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के मद्देनज़र जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी रूप से वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

प्रशासन के अनुसार 4 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा। इस दौरान मानपुर से बाईपास होते हुए बोधगया तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान खटका चक – विपार्ड – 05 नंबर गेट – हवाई अड्डा मोड़ – धनावां मोड़ (टेकुना फार्म) – दोमुहान से बोधगया कन्वेंशन सेंटर तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा। इस मार्ग पर भी केवल आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को अनुमति दी जाएगी।

आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान वे सिकड़िया मोड़ → मगध मेडिकल कॉलेज → चेरकी रोड मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचें। इससे अनावश्यक जाम से बचा जा सकेगा और यातायात सुचारु बना रहेगा।

प्रशासन ने सहयोग की अपील की

जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने नागरिकों से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि इससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता की आवाजाही दोनों सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page