नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में आरोपी का पटना में सरेंडर, स्पीडी ट्रायल से होगी कड़ी कार्रवाई

0
Screenshot_2026_0702_184110.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद रेहान ने पुलिस की लगातार दबिश के बाद पटना के फुलवारीशरीफ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद गयाजी पुलिस की टीम उसे अपने साथ लाने के लिए पटना रवाना हो गई है।

मोमोज की दुकान की आड़ में गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद रेहान बांकेबाजार क्षेत्र में मोमोज की दुकान चलाता था। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। मामले की शिकायत पीड़िता के भाई ने बांकेबाजार थाने में दर्ज कराई थी।

एफआईआर के बाद हुआ फरार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गयाजी पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान यह आशंका भी जताई गई कि आरोपी अन्य मामलों में भी संलिप्त हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

दिल्ली और प्रयागराज तक चली पुलिस की तलाश

गयाजी पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सहित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लगातार पुलिस दबाव के कारण आरोपी ने अंततः पटना के फुलवारीशरीफ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

आईजी विकास वैभव ने कहा स्पीडी ट्रायल करा दिलवाई जाएगी सजा

मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस दबिश से घबराकर उसने फुलवारीशरीफ थाने में सरेंडर किया। उन्होंने कहा कि आरोपी को गयाजी लाकर मामले में स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा ताकि उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

जांच जारी, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है। यदि जांच में अन्य पीड़ितों या अतिरिक्त अपराधों के प्रमाण मिलते हैं, तो उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page