विश्व पर्यावरण दिवस पर अतरी में संगोष्ठी एवं पौधारोपण, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
IMG-20260605-WA0009.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 जून 2026,

गयाजी: जिले के अतरी प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तहत संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतरी प्रखंड के स्वयंसेवक रितिक रौशन ने की। मौलानगर बाजार एवं सहोडा पैक्स परिसर में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

सैकड़ों पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

कार्यक्रम के दौरान अमरूद, जामुन, पीपल, सिंदूर, छतमल एवं आम सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं से आगे आने की अपील

इस अवसर पर सहोडा पैक्स अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण पर दिया गया जोर

अतरी प्रखंड स्वयंसेवक रितिक रौशन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं युवा समाजसेवी शशि कुमार ने कहा कि पौधारोपण स्वास्थ्य संरक्षण, वायु प्रदूषण नियंत्रण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है।

शिक्षकों, समाजसेवियों और युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल अतरी के प्राचार्य विनोद कुमार, ज्ञान गंगा कोचिंग के संस्थापक जितेंद्र कुमार तथा युवा समाजसेवी शशि कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने योगदान दिया। इसके अलावा स्वयंसेवक अंकुश राज, बिट्टू कुमार, डॉ. पंकज कुमार, बैजू, मुकेश यादव, नीतीश, बबलू तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page