इटरा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

0
IMG-20260602-WA0004.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 जून 2026,

गयाजी: चेरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा पंचायत में मंगलवार को प्रशासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव, रॉबर्ट एल चोंग्थू ,मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), विकास वैभव, मगध प्रमंडल की आयुक्त, सफीना ए एन गयाजी के जिला पदाधिकारी (डीएम), शशांक शुभंकर, जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश

शिविर के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने स्थानीय विकास, जनसुविधाओं, प्रशासनिक कार्यों और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के त्वरित, प्रभावी और निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा

वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े विषयों की जानकारी ली। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सामाजिक सौहार्द और विकास में सहभागिता की अपील

शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आमजन से प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लोगों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग करने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रशासन-जनता के बीच बढ़ा संवाद

सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सहयोग शिविर में उपस्थित लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page