“जन संरक्षणम् – शेपिंग न्यू बिहार” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, एसएसपी ने किया उद्घाटन

0
IMG-20260529-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 मई 2026,

गयाजी। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) में 24 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम “जन संरक्षणम् – Shaping New Bihar” का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पुलिस अधीक्षक गयाजी सुशील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस के क्लेरिकल कैडर के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रशासनिक, कार्यालय प्रबंधन एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुभवों और नवाचारों को साझा करते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यसंस्कृति विकसित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता एवं जनहित आधारित कार्यशैली को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बिपार्ड के पदाधिकारियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन, समन्वय और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस प्रशासन के क्लेरिकल कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा सुशासन की अवधारणा को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

प्रशिक्षण के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page