सीयूएसबी में त्रिभाषा फार्मूला पर परिचर्चा, कुलपति बोले- राष्ट्रीय एकता के लिए सराहनीय पहल

0
IMG-20260528-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 मई 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित परिचर्चा में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का त्रिभाषा फार्मूला राष्ट्रीय एकता और बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भाषा को थोपने का प्रयास नहीं है, बल्कि छात्रों को अपनी पसंद से भाषाएं चुनने की स्वतंत्रता दी गई है।

उन्होंने कहा कि बहुभाषी होने से व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक समझ और विभिन्न राज्यों के लोगों से जुड़ाव मजबूत होता है। कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू इस व्यवस्था को सकारात्मक कदम बताते हुए समाज और स्कूलों तक इसके सही तथ्यों को पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया और त्रिभाषा फार्मूला को शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और राष्ट्रीय समन्वय के लिए लाभकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page