गया के दो युवा बने “माय भारत युवा आइकॉन”, युवा एवं खेल मंत्रालय ने किया चयन

0
IMG-20260524-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 मई 2026,

गयाजी: जिले के दो युवाओं शैलेन्द्र कुमार और मैक्स कुमार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) प्लेटफॉर्म के तहत “माय भारत युवा आइकॉन” चुना गया है। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि से गया जिला और बिहार के युवाओं में खुशी का माहौल है।

जगजीवन महाविद्यालय से की है पढ़ाई

शैलेन्द्र कुमार और मैक्स कुमार दोनों ने अपनी स्नातक की पढ़ाई जगजीवन महाविद्यालय से पूरी की है। छात्र जीवन के दौरान ही दोनों राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े और समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, शिक्षा, युवा नेतृत्व तथा सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई।

राष्ट्रपति पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित

समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए शैलेन्द्र कुमार को वर्ष 2022 में तथा मैक्स कुमार को वर्ष 2023 में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित NSS राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया था।

गयाजी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं दोनों युवा

शैलेन्द्र कुमार गयाजी जिले के नीमचक बथानी प्रखंड के खुखरी गांव के निवासी हैं, जबकि मैक्स कुमार टिकारी क्षेत्र से आते हैं। दोनों युवाओं की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का मंच है MY Bharat

मेरा युवा भारत (MY Bharat) भारत सरकार का एक आधुनिक “फिजिटल” मंच है, जो डिजिटल और भौतिक माध्यमों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, कौशल विकास, मेंटरशिप, स्वयंसेवा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का कार्य करता है। इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

जिले में खुशी का माहौल

गयाजी के दोनों युवाओं के चयन पर सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और युवाओं ने खुशी व्यक्त की है। लोगों ने इसे युवा शक्ति, समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता की प्रेरणादायक मिसाल बताया है।

शैलेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page