सीयूएसबी के जनसंचार विभाग के चार छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट, प्रभात खबर में हुआ चयन

0
IMG-20260522-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 मई 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जनसंचार एवं मीडिया विभाग के एमए मास कम्युनिकेशन सत्र 2024-26 के चार विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट के तहत प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान प्रभात खबर में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में उत्कर्ष, पुरुषोत्तम कुमार, ऋषभ झा एवं राहुल कुमार मिश्रा शामिल हैं।

विभिन्न पदों पर हुआ चयन

जन सम्पर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्कर्ष का चयन वीडियो एडिटर, पुरुषोत्तम कुमार का चयन जूनियर कंटेंट राइटर तथा ऋषभ झा एवं राहुल कुमार मिश्रा का चयन वीडियो प्रोड्यूसर के पद पर हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और विभाग में खुशी का माहौल है।

विभागाध्यक्ष ने सफलता का बताया परिणाम

विभागाध्यक्ष प्रो. के. शिव शंकर ने कहा कि यह सफलता विभाग में निरंतर हो रहे अकादमिक प्रशिक्षण, व्यावहारिक शिक्षण, मीडिया उद्योग से जुड़ाव और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित विद्यार्थी मीडिया जगत में अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से नई पहचान बनाएंगे।

शिक्षकों के योगदान की सराहना

प्रो. शिव शंकर ने विभाग के प्राध्यापकों प्रो. आतिश पराशर, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अनिंद्य देव, डॉ. अनुज कुमार एवं डॉ. नेहा सूर्यवंशी को भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका चयन प्रक्रिया की तैयारी में बेहद महत्वपूर्ण रही, जिसके कारण विद्यार्थियों को मीडिया उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page