गया कॉलेज में ‘एआई और साइबर सुरक्षा’ पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को डिजिटल जागरूकता का दिया संदेश

0
IMG-20260515-WA0005.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 मई 2026,

गयाजी: शुक्रवार को गया कॉलेज में ‘बहुआयामी एक दिवसीय वार्ता’ कार्यक्रम के अंतर्गत एआई और साइबर सुरक्षा विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं तकनीक में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय एआई कानूनी नीति विशेषज्ञ मिस दिव्यांशी रहीं मुख्य वक्ता

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय एआई कानूनी नीति विशेषज्ञ मिस दिव्यांशी रहीं। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मिस दिव्यांशी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में तकनीक तेजी से बदल रही है और इसके साथ साइबर अपराधों के खतरे भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ उपयोग करना चाहिए।

ऑक्सफोर्ड और अमेरिकन बार काउंसिल से जुड़ा रहा है अनुभव

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मिस दिव्यांशी का जुड़ाव ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और अमेरिकन बार काउंसिल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से रहा है। सामाजिक एवं तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें महात्मा गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एआई के नैतिक उपयोग पर दिया विशेष जोर

कार्यशाला में उन्होंने एआई के नैतिक उपयोग, डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर ठगी और डिजिटल पहचान की सुरक्षा जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि तकनीक मानव जीवन को आसान बना रही है, लेकिन इसके दुरुपयोग को रोकना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक का उपयोग केवल सकारात्मक और रचनात्मक उद्देश्यों के लिए करें तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

मातृभूमि और नई पीढ़ी के लिए काम करने की जताई इच्छा

अपने अनुभव साझा करते हुए मिस दिव्यांशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय तक कार्य करने के बाद अब उनका उद्देश्य अपनी मातृभूमि और नई पीढ़ी को तकनीक के प्रति जागरूक बनाकर देश सेवा करना है।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को समय की आवश्यकता बताते हुए छात्रों के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page