केंद्रीय कारा गयाजी और शेरघाटी कारा में देर रात छापेमारी, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

0
IMG-20260417-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 अप्रैल 2026,

गयाजी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा केंद्रीय कारा, गयाजी में देर रात सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:55 बजे नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई।

इस अभियान में प्रोबेशनर पुलिस पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), SDPO-01, SDPO-02 समेत आसपास के थानों के पुलिस अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। छापेमारी के दौरान जेल परिसर के विभिन्न वार्डों और बैरकों की बारीकी से तलाशी ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारा परिसर में हड़कंप मच गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।

इसी क्रम में 17 अप्रैल 2026 की सुबह पहले पहर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-02 के नेतृत्व में शेरघाटी कारा में भी संयुक्त रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में भी स्थानीय थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
लगातार दो कारा परिसरों में की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन जेल सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अनियमितता या अवैध गतिविधि को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page