विष्णुपद मंदिर में 18 अप्रैल से यज्ञ की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सुरक्षा और सुविधाओं के सख्त निर्देश
न्यूज

0
1776260421735.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 अप्रैल 2026,

गयाजी: विष्णुपद मंदिर परिसर में 18 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले यज्ञ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन गयाजी द्वारा विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और जनसुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यज्ञ के दौरान मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही 18 अप्रैल को निकलने वाली प्रभात फेरी के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएम ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस की उपलब्धता, साफ-सफाई और फायर सेफ्टी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पुस्तकालय का किया निरीक्षण

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विष्णुपद परिसर स्थित पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया, जहां प्राचीन ग्रंथों और विभिन्न भाषाओं में लिखे अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने वरीय उप समाहर्ता धनराज कुमार को निर्देश दिया कि सभी प्राचीन दस्तावेजों को स्कैन कर भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और मंदिर प्रबंधकारिणी के पुरोहित भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page