सीयूएसबी के छात्र संजीव कुमार ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के फाइनलिस्ट, प्रधानमंत्री से किया वर्चुअल संवाद

0
IMG-20260415-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 अप्रैल 2026

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विधि एवं शासन विद्यापीठ के बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र संजीव कुमार ने ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में फाइनलिस्ट बनकर विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच चयनित होकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद

इस उपलब्धि के तहत संजीव कुमार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे वर्चुअल संवाद करने का अवसर मिला, जो किसी भी युवा के लिए गर्व का क्षण माना जाता है।

नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी

जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता युवाओं की नीति निर्माण में भागीदारी बढ़ाने और ‘विकसित भारत’ के विजन के साथ केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रित थी। संजीव का चयन उनकी राजकोषीय नीति और बिहार की जमीनी समस्याओं की गहरी समझ को दर्शाता है।

मार्गदर्शकों का जताया आभार

संजीव कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय प्रो बोनो क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायण सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार और अधिष्ठाता प्रो. अशोक कुमार को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस सफलता पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page