यूजीसी नेट-जेआरएफ 2025 में सीयूएसबी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, देवेश दिनकर ने हासिल की जेआरएफ
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 अप्रैल 2026,
गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्व विभाग के विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ दिसंबर 2025 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। National Testing Agency द्वारा जारी संशोधित परिणाम में विश्वविद्यालय के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सामने आया है।
जेआरएफ में देवेश दिनकर सफल
विभाग के छात्र देवेश कुमार दिनकर ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालीफाई किया है, जो किसी भी शोधार्थी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसके अलावा पियूष रंजन, मनोज कुमार और अमन कुमार ने यूजीसी नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए पात्रता हासिल की है।
प्रशासन और शिक्षकों ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा तथा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति अनिल खंडारे समेत सभी प्राध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी है। संकाय सदस्यों ने इसे छात्रों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताया।
शोध और करियर के अवसर
जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को पीएचडी शोध के लिए प्रतिमाह लगभग 35,000 रुपये की छात्रवृत्ति के साथ अन्य भत्ते भी मिलते हैं। वहीं नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक बनने तथा शोध कार्य करने के पात्र होते हैं।
लगातार मिल रही सफलता
गौरतलब है कि सीयूएसबी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण यूजीसी नेट परीक्षा में छात्रों को लगातार सफलता मिल रही है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
