गयाजी नगर निगम ने मृत पशुओं के दाह-संस्कार के लिए निःशुल्क सेवा शुरू की

0
1775910892357.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अप्रैल 2026,

गयाजी: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम गयाजी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम द्वारा मृत पशुओं के त्वरित उठाव और उनके विधिवत दाह-संस्कार के लिए निःशुल्क सेवा संचालित की जा रही है।

इस सेवा के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में मृत पशु पाए जाने पर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें उठाती है और नैली डंपिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक तरीके से दाह-संस्कार किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा या संक्रमण का खतरा न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम की टीम इस कार्य के लिए लगातार सक्रिय और तत्पर बनी हुई है। आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी मृत पशु दिखाई दे, तो तुरंत निगम को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं—वाहन चालक: 8434193350 एवं कंट्रोल रूम: 8409461488, जिन पर संपर्क कर सेवा का लाभ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page