गया के रितिक रौशन करेंगे प्रधानमंत्री से सीधा संवाद, ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में हासिल की बड़ी सफलता

0
IMG-20260411-WA0011.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अप्रैल 2026,

गयाजी: जिले के अतरी प्रखंड अंतर्गत माफा गांव के होनहार युवा रितिक रौशन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे बिहार का नाम रौशन किया है। ‘माय युवा भारत’ के वॉलंटियर रितिक रौशन का चयन देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्तर के वर्चुअल संवाद के लिए हुआ है।

यह प्रतिष्ठित संवाद कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें रितिक रौशन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और गहरी समझ के बल पर जगह बनाई है।

अब रितिक रौशन राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की आवाज का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो न केवल उनके लिए बल्कि उनके गांव, प्रखंड और पूरे गयाजी जिले के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का यह अवसर किसी भी युवा के लिए अत्यंत सम्मानजनक माना जाता है।

रितिक रौशन की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page