गयाजी में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, SSP ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण व ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

0
IMG-20260411-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अप्रैल 2026,

गयाजी: शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय, गयाजी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा जिले के सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानों के बीते माह के कार्यों और उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में गिरफ्तारी की प्रगति, लंबित कांडों के निष्पादन, कुर्की, वारंट एवं इश्तिहार के तामिला जैसे अहम बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को आगामी माह के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page