डोभी के कुरमावां विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन

0
Screenshot_2026_0402_212403.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अप्रैल 2026,

गयाजी: डोभी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरमावां सह संकुल संसाधन केंद्र कुरमावां में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया जिसके बाद स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला।

कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन

समारोह के दौरान स्वराज फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को उपलब्ध कराए गए 10 कंप्यूटर और एक प्रिंटर से सुसज्जित कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार, अरुण आनंद एवं करू जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह पहल विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम में वर्ग 1 से 8 तक के संकुल स्तर पर टॉप 3 में आने वाले छात्रों के साथ-साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सफल छात्र-छात्राओं को डायरी, कलम, कॉपी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विशेष प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

पूर्व मुखिया दिनेश प्रसाद ने इंटर आर्ट्स में 460 अंक प्राप्त करने वाली ब्यूटी कुमारी, साइंस में 419 अंक लाने वाली गुड़िया कुमारी और 10वीं में 444 अंक प्राप्त करने वाली प्रीति कुमारी को आगे की पढ़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर प्रत्येक को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

शिक्षकों और आयोजकों की भूमिका

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दूजा लक्ष्मी और शिक्षक संजीत कुमार तिवारी ने किया। वहीं विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार वर्मा, मनीष कुमार, अबुल हेयत, साक्षी शुक्ला, रुपलता वर्मा, अजित कुमार, दिव्यलोक कुमार, दिग्विजय कुमार और जीनत अमान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक सतेन्द्र पासवान, संकुल समन्वयक विजय कुमार, स्वराज फाउंडेशन के प्रमुख अरुण आनंद, पूर्व मुखिया दिनेश प्रसाद, निरंजन कुमार, करू जी एवं राजेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page