समृद्धि यात्रा में गयाजी को मिली 744 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन व शिलान्यास

0
1774027138435.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना/गयाजी | 20 मार्च 2026,

पटना/गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। उन्होंने जिले को बड़ी विकासात्मक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 367 करोड़ रुपये की लागत से 553 योजनाओं का उद्घाटन तथा 377 करोड़ रुपये की लागत से 140 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

आधुनिक कृषि पद्धतियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र के कृषि क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने स्प्रिंकलर पद्धति, ड्रिप सिंचाई और मिलेट्स की खेती का निरीक्षण किया तथा इन तकनीकों से कम पानी में बेहतर उत्पादन होने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने बांके बाजार प्रखंड में बड़की नदी और मझियावां नदी पर पुल निर्माण, विभिन्न प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन निर्माण, बारा बांध चेकडैम सिंचाई योजना, लावाबार बीयर पईन योजना, इमामगंज बाजार से पकरी (झारखंड सीमा) भाया कोठी-सलैया पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, मुफस्सिल मोड़ फ्लाईओवर परियोजना तथा गयाजी सदर प्रखंड के दुर्वे गांव में 507 आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माण सहित कई योजनाओं की समीक्षा की।

जीविका समूहों को 609 करोड़ का सांकेतिक चेक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जीविका दीदियों के उत्पादों और उनके कार्यों की सराहना की तथा 13,334 जीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 609 करोड़ 07 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आगे बढ़ते रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

किसानों की ट्रेनिंग व्यवस्था का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र के प्रशासनिक सह प्रशिक्षण भवन का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने किसानों को दी जा रही ट्रेनिंग, आवासन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, जिले के डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page