दीप्ति मोनाली मुफस्सिल तो दिनेश कुमार महतो बने खिजरसराय थाना के नए थानाध्यक्ष

0
Untitled-design_20260309_184944_0000.png
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 मार्च 2026,

गयाजी: प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गयाजी के तीन पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। यह आदेश वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया की ओर से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (2024 बैच) की परीक्ष्यमान अधिकारी दीप्ति मोनाली को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे गयाजी में परीक्ष्यमान अधिकारी के रूप में पदस्थापित थीं।

वहीं परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सौरभ को बुनियादगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार महतो, जो अब तक चाकंद थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत थे, उन्हें खिजरसराय थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page