किलकारी बिहार बाल भवन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित

0
IMG-20260308-WA0006.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 मार्च 2026,

गयाजी; किलकारी बिहार बाल भवन, गयाजी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किलकारी से जुड़ी महिला कर्मियों, प्रशिक्षकों और बच्चियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव द्वारा सभी महिला कर्मियों और प्रशिक्षकों को गुलाब भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की गई।

महिलाओं की भूमिका पर दिया गया विशेष संदेश

अपने संबोधन में राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएँ समाज की शक्ति और संवेदनशीलता की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, कला, विज्ञान, प्रशासन और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और किलकारी हमेशा से बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक और आत्मरक्षा कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान किलकारी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कराटे प्रशिक्षु बच्चों ने सेल्फ डिफेंस का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा के महत्व का संदेश दिया। इसके साथ ही संगीत विधा की बच्चियों ने प्रसिद्ध लोकगीत “ओ री चिरैया” की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

स्वास्थ्य जांच शिविर का भी हुआ आयोजन

इस अवसर पर हेल्थ चेकअप अवेयरनेस क्लब की रेखा जी की टीम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। टीम द्वारा किलकारी की महिला कर्मियों, प्रशिक्षकों और उपस्थित बच्चों का फुल बॉडी हेल्थ चेकअप किया गया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किलकारी परिवार महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर किलकारी के सभी प्रशिक्षक, कर्मी, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page