मोदनगंज में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
1771951448427.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 24 फरवरी 2026,

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या-103 (बंधुगंज दयालपुर) में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी ने की।

बाल विवाह रोकथाम और महिला सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक समानता, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा तथा कम उम्र में हो रही बच्चियों की शादी रोकने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

बच्चों को पोशाक वितरण

आंगनबाड़ी केंद्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच पोशाक का वितरण भी किया गया। इस दौरान बच्चों की नियमित शिक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा ग्रामीण महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

विभिन्न विभागों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इसमें बंधुगंज के मुखिया, राजकमल कुमार (एसी जीविका), पुष्पा कुमारी (महिला पर्यवेक्षिका, आईसीडीएस), अविनाश कुमार गुप्ता (प्रखंड समन्वयक), जोशना कुमारी (महिला विकास निगम) तथा प्रियंका कुमारी (जिला परियोजना प्रबंधक, डब्ल्यूडीसी) सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page