सीयूएसबी में शिवाजी महाराज जयंती पर एकल व्याख्यान का आयोजन

0
IMG-20260222-WA0020.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 फरवरी 2026,

गयाजी; सीयूएसबी के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर “हिंदवी स्वराज के प्रणेता शिवाजी महाराज” विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित हुआ।

सामाजिक विज्ञान पीठ के अधिष्ठाता ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान पीठ के अधिष्ठाता प्रो. प्रणव कुमार ने की। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृष्णन चालिल सहित डॉ. सुधांशु झा, डॉ. रोहित कुमार और डॉ. फिरदौस फातिमा रिजवी समेत कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीती अनिल खंडारे के स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश से हुई।

हिंदवी स्वराज की अवधारणा पर मुख्य व्याख्यान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार (सहायक आचार्य, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग) ने अपने व्याख्यान में शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज के लक्ष्य, सिद्धांत और ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज ने न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था स्थापित करते हुए मुगल और बीजापुर सल्तनत के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया और मराठा साम्राज्य को मजबूत आधार प्रदान किया।

भारतीय संस्कृति और प्रशासनिक दृष्टि पर विशेष जोर

डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि शिवाजी महाराज का शासन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने शोधार्थियों से मराठा इतिहास पर भारतीय दृष्टिकोण से अध्ययन करने तथा वर्तमान पीढ़ी को उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

धन्यवाद ज्ञापन और छात्रों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आनंद गुप्ता ने किया, जबकि मंच संचालन शोधार्थी छात्र नीतीश कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कनिष्क, अदिति, अंकिता, अन्तिमा, नितेश, मनीष, रुपेश, संदीप, शुभेंदु और प्रत्युष सहित कई छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page