मगध प्रमंडल दिव्यांग खेल में जहानाबाद चैंपियन, जितेंद्र कुमार ने जीता सिल्वर

0
IMG-20260212-WA0006.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 फरवरी 2026,

गयाजी। गुरुवार को मगध प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर, गयाजी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, गयाजी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जहानाबाद ओवरऑल चैंपियन, गयाजी उपविजेता

समग्र प्रदर्शन के आधार पर जहानाबाद जिला को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि गयाजी जिला उपविजेता रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में खेल पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मानपुर के जितेंद्र कुमार ने जीता सिल्वर पदक

मानपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत उसरी अंतर्गत शेखा बीघा निवासी जितेंद्र कुमार ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों पैरों से दिव्यांग जितेंद्र व्हीलचेयर के सहारे जीवन यापन करते हैं। वे फास्ट फूड की दुकान चलाकर अपनी जीविका चलाते हुए बी.ए. फाइनल तक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। जितेंद्र ने अपनी परिस्थितियों को चुनौती देते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया और रजत पदक हासिल कर अपने हौसले की मिसाल पेश की। अब उनका लक्ष्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करना है।

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

जिला प्रशासन के खेल परीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि जितेंद्र का हौसला और स्पष्ट लक्ष्य ही उन्हें आगे सफलता दिलाएगा। उनके पदक जीतने से परिवार में खुशी की लहर है, वहीं गांव में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। आर्यावर्त वाणी की टीम भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page