बाल विवाह मुक्ति रथ को विधायक ने दिखाई हरी झंडी, 100 दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

0
IMG-20260201-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 फरवरी 2026,

गयाजी; जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के आह्वान पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, गयाजी द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्ति रथ को विधिवत रूप से रवाना किया गया। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक वीरेन्द्र सिंह एवं महिला एवं बाल विकास निगम, जिला प्रोग्राम कार्यालय गयाजी के विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता अभियान

बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य को भी अंधकारमय बनाता है।

बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप : विधायक

इस अवसर पर विधायक वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है और इसे समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
वजीरगंज विधायक का बयान

राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है जिला स्तरीय पहल

गौरतलब है कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 27 नवंबर 2024 को राष्ट्रव्यापी स्तर पर लॉन्च किया गया था। इसी क्रम में प्रयास संस्था द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी जा रही है।

संस्था द्वारा कई बाल विवाह रोके गए

प्रयास संस्था के प्रयासों एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग से जिले में होने वाले कई बाल विवाहों को समय रहते रोका गया है। यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला-पुरुष, बालक-बालिकाएं सहित प्रयास संस्था के देवेन्द्र कुमार मिश्रा, गौतम परमार, प्रियंका कुमारी, मोहम्मद आलमगीर एवं बिनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page