यूजीसी के ‘इक्विटी रेगुलेशन 2026’ के विरोध में टावर चौक पर उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

0
IMG-20260125-WA0001.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 जनवरी 2026,

गयाजी; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही में जारी किए गए ‘इक्विटी रेगुलेशन 2026’ के विरोध में आज युवा मंच एवं युवा सवर्ण समाज के बैनर तले शहर के टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को “सवर्ण विरोधी” बताते हुए इसे “शिक्षा का काला कानून” करार दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बंधन सिंह और विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी का यह नया इक्विटी रेगुलेशन शिक्षा व्यवस्था में असमानता को बढ़ावा देगा और एक वर्ग विशेष के साथ अन्याय करेगा।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मांग की कि यूजीसी अपनी इस भेदभावपूर्ण अधिसूचना को तत्काल वापस ले। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और यूजीसी ने नियमों में संशोधन नहीं किया तो यह आंदोलन जिला से राज्य स्तर तक फैलाया जाएगा।

प्रदर्शन में गौरव सिंह, सिंटू मिश्रा सहित युवा सवर्ण समाज के दर्जनों कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो शैक्षणिक संस्थानों का कामकाज ठप कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान टावर चौक पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page