उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शादीपुर में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह

0
IMG_20260110_153938.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 जनवरी 2026,

गयाजी। मानपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शादीपुर में शनिवार को दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वजीरगंज विधायक वीरेन्द्र सिंह शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार एवं निराला साहित्य सम्मान से सम्मानित पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. प्रेमी, जिला स्कूल के पूर्व प्राचार्य सुदर्शन शर्मा, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव डॉ. अनुज कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

दीक्षांत समारोह के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नारी शक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं छात्रों की देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुति ने माहौल को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

संगीत और बांसुरी वादन रहा आकर्षण का केंद्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में संगीत शिक्षक मनुमणि के मधुर संगीत ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके साथ ही बांसुरी वादन में धर्मेन्द्र मिश्र की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

जनप्रतिनिधियों और प्रबंधन की राय

शादीपुर पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह ने कहा कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शादीपुर में शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के मानसिक विकास एवं परीक्षा परिणामों में दिखाई देता है। वहीं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

धन्यवाद ज्ञापन और संचालन

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार शकुन्त ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। स्वागत भाषण प्रवीण कुमार ने दिया, जबकि मंच संचालन सत्येन्द्र कुमार एवं शिवम कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page