गयाजी में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किए करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

0
IMG-20250820-WA0014.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी समाचार

गयाजी, 20 अगस्त 2025
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज गयाजी नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना और मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत कई वार्डों में सड़क, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

🔹 मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत

  • वार्ड संख्या 45 में पथ एवं नाली निर्माण कार्य – लागत ₹26 लाख
  • वार्ड संख्या 19 हाते गोदाम में चबूतरा जीर्णोद्धार कार्य – लागत ₹4 लाख
  • वार्ड संख्या 30 अशोकनगर कोऑपरेटिव कॉलोनी में विश्वकर्मा सामुदायिक भवन निर्माण – लागत ₹9,64,400
  • वार्ड संख्या 16 तेलबीघा डोमटोली में सामुदायिक भवन निर्माण – लागत ₹6,30,100

🔹 मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत

  • वार्ड संख्या 29 में नाली निर्माण कार्य – लागत ₹40,99,748
  • वार्ड संख्या 30 में नाली निर्माण कार्य – लागत ₹63,06,756
  • वार्ड संख्या 4 में नाली निर्माण कार्य – लागत ₹48,82,981

इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा –

“इन योजनाओं के तहत हो रहे कार्य नगरवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे और शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाएंगे। विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।”

– डॉ प्रेम कुमार

स्थानीय नागरिकों ने भी इन कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरे होने पर क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी और सौंदर्यीकरण में उल्लेखनीय सुधार होगा।

कार्यक्रम में प्रेम सागर, हरि यादव, मनोज चंद्रवंशी, सुरेंद्र यादव, गिरिजा शर्मा, संजय सिंह, अशोक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page