तकनीकी कारणों से रुकी 60 पेंशनधारियों की पेंशन पुनः बहाल, डीएम शशांक शुभंकर ने दी स्वीकृति

0
IMG-20251216-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी |गयाजी | 16 दिसंबर 2025,

गयाजी; जिला में तकनीकी एवं अन्य कारणों से रुकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ी राहत की खबर है। जिले के कुल 60 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की पेंशन को पुनः चालू करने की स्वीकृति जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा प्रदान की गई है।

इन पेंशनधारियों की पेंशन पिछले छह माह से तकनीकी कारणों के चलते बाधित थी। जिला प्रशासन द्वारा मामले की समीक्षा के बाद सभी 60 लाभुकों की पेंशन पुनः बहाल करने का आदेश जारी किया गया है।

प्रखंडवार पेंशनधारियों की संख्या

🔹मानपुर प्रखंड – 5
🔹बाराचट्टी प्रखंड – 7
🔹वजीरगंज प्रखंड – 18
🔹टिकरी प्रखंड – 9
🔹कोच प्रखंड – 9
🔹बोधगया प्रखंड – 5
🔹डोभी प्रखंड – 3
🔹मोहनपुर प्रखंड – 4

जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी लाभुकों को बकाया (बैकलॉग) राशि सहित वर्तमान माह की पेंशन उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि आगे से प्रत्येक माह नियमित रूप से पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में भेजी जाती रहेगी। इस निर्णय से जिले के जरूरतमंद पेंशनधारियों को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन की संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page