शेरघाटी में चुनावी तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की महत्वपूर्ण बैठक

0
1760157163507.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी |11 अक्टूबर 2025,


गयाजी, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और निर्वाचन की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षकगण तथा सभी थानाध्यक्षगण शामिल हुए। इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से CAPF आवासन, क्रिटिकल बूथों की पहचान, मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, तथा एरिया डोमिनेशन जैसे विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए ताकि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page