गया में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी को पुतला दहन

0
Screenshot_20261028-091232_Photos
Share with

गया में कांग्रेस ने शहर के टावर चौक पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को कथित रूप से तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने और उनके प्रति अमर्यादित टिप्पणियां किए जाने पर कड़ा विरोध जताया।कार्यक्रम का नेतृत्व गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिठ्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, चंद्रिका प्रसाद यादव, रंजीत कश्यप, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, मदीना खातून, प्रदीप शर्मा, अमित सिंह,राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, सैफुल इस्लाम, नवाब अली, अजय कुमार सिंह, रणजीत सिंह,मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला,राजेश्वर पासवान,, खिजीर हयात, शिव कुमार चौरसिया,शंभु शरण सिंह,मदन सिंह,ब्रजेश राय,दामोदर गोस्वामी,उमाकांत गुप्ता,अर्जुन गुप्ता,चंदन कुमार,केदार प्रसाद ,बबलू ठठेरा,सुनील कुमार सिंह,कौशर राजा, अजहरुद्दीन,भुवन राम, कौशल श्रीवास्तव, आनन्द पासवान,शिव नाथ प्रसाद,सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि बिहार केसरी एवं आधुनिक बिहार के निर्माता, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर पटना पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन को भाजपा के नेताओं द्वारा कथित रूप से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके बयान को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं तक ने अनावश्यक विवाद खड़ा किया और उनके खिलाफ अमर्यादित बयान दिए। इससे कांग्रेसजनों और खड़गे जी के समर्थकों में गहरा आक्रोश है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वंचितों, गरीबों, मजदूरों और दलित समाज की आवाज उठाने वाले वरिष्ठ नेता हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके बयान को विवाद का विषय बनाकर जिस प्रकार निशाना बनाया जा रहा है, उससे उनके सम्मान और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी नेता के वक्तव्य पर राजनीतिक असहमति हो सकती है, लेकिन किसी का अपमान करना और बयान को संदर्भ से अलग प्रस्तुत करना उचित नहीं है।नेताओं ने अपनी मांग को रखते हुए आगे कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा अनावश्यक विवादों को तूल दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मूल भावना है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार की नीतियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गया जिला कांग्रेस कमिटी लगातार जनता के बीच जाएगी। कांग्रेसजन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन, जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाते रहेंगे तथा आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और सम्मान की आवाज बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page