इमामगंज में खनन माफियाओं पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा एकमात्र ट्रैक्टर बरामद

0
IMG-20261027-WA0028
Share with



गया। जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा चोरी-छिपे अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस की छापामारी के बाद एक ट्रैक्टर को जब्त किया गए है । उक्त बातें पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है। हालांकि प्रेस विज्ञप्ति में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है।


इस मामले में इमामगंज थाना कांड संख्या 410/26, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक ट्रैक्टर जब्त से खनन माफियाओं के बीच सतर्कता बढ़ गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page