वाटरशेड महोत्सव का आयोजन, 16 आहारों का लोकार्पण और 4 नई योजनाओं का भूमि पूजन

0
IMG-20260213-WA0009.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 फरवरी 2026,

नीमचक बथानी (गयाजी)। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत प्रखंड के ग्राम पंचायत मई के ग्राम रहुई स्थित बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में भव्य वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं भूमि विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और नई योजनाओं का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना तथा सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर जिले से आए प्रतिनिधि परियोजना प्रबंधक अंकेश कुमार एवं सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण रोहित कुमार अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी से की गई। बच्चों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नारों के साथ रैली निकाली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भूमि संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में 16 आहारों का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में जल संचयन क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही चार नई योजनाओं का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को सिंचाई सुविधा में सुधार, भू-जल स्तर में वृद्धि और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत की मुखिया अर्चना सिन्हा ने पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जलछाजन विकास दल के सदस्य राकेश रौशन कुमार, सर्वेश कुमार पाठक, प्रतिमा कुमारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page