मानपुर में धूम धाम से मनाया गया विजन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 फरवरी 2026,
मानपुर (गयाजी): सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, रोड नंबर 1 स्थित विजन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को मानपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेम कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जे0 जे0 कॉलेज के प्राचार्य सत्येंद्र प्रजापति, वार्ड संख्या 52 की पार्षद अंजली कुमारी तथा जे0 जे0 कॉलेज के जूलॉजी विभागाध्यक्ष रवि रंजन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार, विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार एवं डायरेक्टर बालेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन तथा बच्चों के स्वागत गीत से हुई। इसके बाद पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण का आकर्षक क्रम चला।

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
वार्षिकोत्सव के दौरान विजन स्कूल और विजन ट्यूटोरियल के वर्ष 2023–24 एवं 2024–25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
CBSE 10वीं (2023–24) – विजन पब्लिक स्कूल
🔹प्रथम: नमन कुमार – 95.2%
🔹द्वितीय: उमंग कुमार – 93.2%
🔹तृतीय: आयुष राज – 91.6%
CBSE 10वीं (2024–25) – विजन पब्लिक स्कूल
🔹प्रथम: रिया कुमारी – 94.2%
🔹द्वितीय: अंकुश कुमार – 91.5%
🔹तृतीय: सुरभि कुमारी – 90.2%
विजन ट्यूटोरियल (कक्षा 10वीं 2024–25)
🔹प्रथम: हेमंत कुमार – 97%
🔹द्वितीय: प्रिंस कुमार – 96.6%
🔹तृतीय: शुभ राज – 93%
इसके साथ विद्यालय के ही IIT में चयनित छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिनमें :
🔹तेजस शर्मा – IIT कानपुर
🔹विवेक राज – IIT जोधपुर
🔹आकाश प्रजापति – IIT जोधपुर
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद “राधा रानी लागे”, “तितली उड़ी”, “सपनों का आंगन”, “आओ बनाए मिलकर अपना प्यारा हिंदुस्तान”, “जय मां काली” सहित कई गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कश्मीर में हुए आतंकी घटना पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने देशभक्ति का माहौल बनाया, वहीं “मोबाइल स्किट” के माध्यम से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया। बिहार गौरव गीत ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया।
अतिथियों ने की विद्यालय की सराहना
अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मानपुर क्षेत्र में कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सराहनीय पहल है और यहां के छात्र लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जे0 जे0 कॉलेज के प्राचार्य ने शिक्षा को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया, वहीं पार्षद अंजली कुमारी ने विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
संचालन और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का मंच संचालन तनिषा कुमारी, निशि कुमारी, आराध्या सिंह, निक्की कुमारी, कोशिकी कौशल, अंजली गौतम, ऋषि राजवीर और यश राज ने किया। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया तथा अंत में विद्यालय के डायरेक्टर बालेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा आस पास के लोगों की उपस्थिति रही।
