गयाजी में श्री रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी तेज, राजू वर्णवाल बने केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष

0
1773169666265.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 मार्च 2026,

गयाजी: आगामी राम नवमी को लेकर गयाजी में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति गयाजी की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी राजू वर्णवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजू वर्णवाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।

सर्वसम्मति से हुआ चयन

समिति के संयोजक संजू साव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सर्वसम्मति से राजू वर्णवाल को अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि राजू वर्णवाल एक सक्रिय और लोकप्रिय समाजसेवी हैं और उनके नेतृत्व में इस वर्ष की शोभा यात्रा और भी भव्य रूप में आयोजित की जाएगी।

ऐतिहासिक होगी इस वर्ष की शोभा यात्रा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू वर्णवाल ने कहा कि इस बार की श्री रामनवमी शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि गयाजी के सभी रामभक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इसमें भाग लेंगे और यह धार्मिक आयोजन शहर में भव्यता की नई मिसाल बनेगा।

मातृशक्ति की भी होगी बड़ी भागीदारी

महिला संयोजिका सीमा सिन्हा ने कहा कि इस बार शोभा यात्रा में मातृशक्ति की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक भारतीय परिधान में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाएँगी।

शोभा यात्रा को लेकर जारी हैं बैठकें

मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि श्री रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर विभिन्न समितियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह, मनीलाल बारीक, भोला पटेल, हिमांशी कुमार, कौशलेंद्र कुमार, नवीन वर्मा, नवीन आर्य, साकेत झा, चंदन भदानी, शशि कुमार, कमल बारीक, मनीष सिंह, नवीन कुमार, विकास कुमार, मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार, बबन सिंह, अमित मोहन, अजय राजू, विनायक सिंह, शिशुपाल, पप्पू और राकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page