पुलिस सप्ताह का भव्य शुभारंभ: 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ एवं जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
IMG-20260222-WA0006.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 फरवरी 2026,

गयाजी; बिहार पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस सप्ताह (22 फरवरी से 27 फरवरी 2026) के शुभारंभ के अवसर पर गयाजी में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ एवं जन-जागरूकता वाहनों के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते हुए अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन प्रतिभागियों एवं जागरूकता रथों को रवाना किया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार सहित जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं, पुलिसकर्मियों तथा आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे आयोजन का माहौल ऊर्जा और उत्साह से भर गया।

पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन आयोजित इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य जनसंपर्क को मजबूत करना, सामाजिक जागरूकता का व्यापक प्रसार करना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति प्रेरणा जगाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं आम जनता के बीच विश्वास, सहयोग और समन्वय को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा अभियान एवं सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण और मजबूत हो सके।

“सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के संकल्प के साथ गयाजी पुलिस ने जनता की सुरक्षा एवं भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page