खिजरसराय थाना के नए प्रभारी दिनेश कुमार महतो ने संभाली कमान

0
Screenshot_2026_0311_000656.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 मार्च 2026,

खिजरसराय (गयाजी): खिजरसराय थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। दिनेश कुमार महतो ने खिजरसराय थाना में थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे चाकंद थाना में अनुसंधान इकाई में कार्यरत थे और अपने कार्यकाल के दौरान कई मामलों के सफल अनुसंधान के लिए जाने जाते रहे हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, आम जनता की सुरक्षा तथा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नए थानाध्यक्ष के पदस्थापन के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page