जहानाबाद में 100 गृह रक्षकों को प्रमाण पत्र व नियुक्ति पत्र वितरित, डीएम ने कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

0
1776103882400.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 13 अप्रैल 2026,

जहानाबाद: सोमवार को जिला प्रशासन जहानाबाद द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नव-नामांकित गृह रक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने की।

120 दिनों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा

विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चयनित कुल 100 पुरुष गृह रक्षकों ने बिहार होम गार्ड के अररिया जिला प्रशिक्षण केंद्र से 120 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र-सह-नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

डीएम ने दिया अनुशासन और समर्पण का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सभी गृह रक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, अनुशासित एवं समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गृह रक्षक आपदा प्रबंधन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आपात स्थिति में अहम भूमिका

डीएम ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम गृह रक्षकों की कार्यकुशलता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

पुलिस अधीक्षक भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान सहित बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा और अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page