24 दिसंबर को होगा वाणावर महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन, पद्मश्री मालिनी अवस्थी देंगी प्रस्तुति

0
1766510975539.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 23 दिसंबर 2025

जहानाबाद: जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित प्राचीन ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वाणावर पहाड़ियों की तलहटी में 24 दिसंबर को वाणावर महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ अरुण शंकर प्रसाद, माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा बुधवारको पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी अपनी मनमोहक लोक प्रस्तुतियों से मंच की शोभा बढ़ाएँगी। इसके अलावा कई राज्य स्तरीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी जिलेवासियों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

प्रशासन द्वारा बताया गया है कि वाणावर महोत्सव न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहरों को आगे बढ़ाने का अवसर है, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है।
इस मौके पर जिले के सभी नागरिकों को सपरिवार उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है, ताकि इस अद्भुत सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page