घोषी प्रखंड के खपुरा मोड़ मैदान में रोजगार मेला आयोजित, 1051 युवाओं का पंजीकरण

0
1772297044968.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 28 फरवरी 2026,

जहानाबाद ; जिले के घोषी प्रखंड अंतर्गत खपुरा मोड़ मैदान में शनिवार दिनांक 28 फरवरी 2026 को रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी तथा जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

युवाओं को रोजगार से जोड़ना मुख्य उद्देश्य

जिला परियोजना प्रबंधक विनय कुमार ने स्वागत भाषण में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक युवतियों को उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार के आयोजनों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार का लाभ मिला है।
यह कार्यक्रम Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (जीविका) के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसके तहत युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

राज्य सरकार की प्राथमिकता है रोजगार उपलब्ध कराना

मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को पहचानने और प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त करने का आह्वान किया।

15 नियोजकों ने लिया भाग, विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया

रोजगार मेले में 15 नियोजकों एवं प्रशिक्षण केंद्रों ने भाग लिया, जिनके द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल स्टाफ, लॉजिस्टिक स्टाफ तथा डाटा ऑपरेटर सहित कई पदों के लिए पंजीकरण और साक्षात्कार किया गया। इस मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातक (बी.ए.) तक के योग्यताधारी युवक-युवतियों ने भाग लिया।

357 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, 106 स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु पंजीकृत

मेले में कुल 357 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर अंतिम चयन के लिए पंजीकरण किया गया, जबकि 106 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया।इस प्रकार कुल 1051 अभ्यर्थियों का पंजीकरण संपन्न हुआ।

कौशल विकास से रोजगार के नए अवसर

आयोजकों ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page