गया में नाटक के माध्यम से दी गई GST सुधारों की जानकारी
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 सितंबर 2025,
गयाजी, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) एवं बिहार वस्तु एवं सेवा कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, आयुक्त CGST एवं CX पटना-1 के मार्गदर्शन में शुक्रवार को गया शहर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
यह नाटक मिथिला संस्कृति एवं कला मंच, पटना के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। पहला कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे टॉवर चौक (प्रमोद लड्डू भंडार के सामने) पर तथा दूसरा कार्यक्रम शाम 4:00 बजे गया जंक्शन के प्रवेश द्वार संख्या-1 (होटल अजातशत्रु के सामने) आयोजित हुआ।
नाटक का मुख्य विषय था— “GST का सुधार, जब 99% वस्तुओं एवं सेवाओं पर दर हुई कम”। कलाकारों ने जनसामान्य और व्यापारियों को सरल भाषा में बताया कि किस तरह जीएसटी सुधार से आर्थिक गतिविधियों को लाभ हुआ है।
इस मौके पर केंद्रीय जीएसटी एवं बिहार जीएसटी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन एकत्रित हुए और नाटक का आनंद लेने के साथ-साथ कर सुधारों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
