गयाजी में 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव शुरू, 11 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 मार्च 2026,
गयाजी: माहुरी वैश्य मंडल गयाजी के तत्वावधान में 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के तहत 11 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
गुरुद्वारा रोड से निकलेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड गयाजी से शुरू होकर स्टेशन रोड, बाटा मोड़, टिकारी रोड, गोल पत्थर, रमना रोड, टावर चौक और किरानी घाट होते हुए माँ मथुरासनी मंदिर मानपुर, जनकपुर (मानपुर) तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
13 मार्च को होगा भव्य माँ का जागरण
महोत्सव के तहत 13 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 6 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग, गुरुद्वारा रोड, गयाजी में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और जागरण कार्यक्रम के माध्यम से भक्त मां की आराधना करेंगे।
15 मार्च को होगा भंडारा
इसके बाद 15 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन में भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज के सभी लोगों और श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।