गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1135 लीटर महुआ शराब, विदेशी शराब व वाहन जब्त, 2 गिरफ्तार

0
IMG-20260220-WA0007.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 फरवरी 2026,

गयाजी; जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गयाजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में 19 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान कुल 1135 लीटर देशी महुआ शराब, 29.625 लीटर विदेशी शराब, 01 टेम्पू तथा 05 मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जबकि 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है तथा शराब तस्करों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सिंधुगढ़ थाना की कार्रवाई

सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष द्वारा छापामारी कर 850 लीटर देशी महुआ शराब, 29.625 लीटर विदेशी शराब और 05 मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सिंधुगढ़ थाना कांड संख्या 24/26, दिनांक 19.02.2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वजीरगंज थाना की कार्रवाई

वजीरगंज थाना पुलिस ने छापामारी कर 260 लीटर देशी महुआ शराब एवं 01 टेम्पू बरामद किया। इस संबंध में वजीरगंज थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है।

गुरुआ थाना की कार्रवाई

गुरुआ थाना पुलिस द्वारा छापामारी कर 25 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में गुरुआ थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

धर्मेन्द्र मांझी, पिता स्व. दीपक मांझी, ग्राम मचरक
चिन कुमार, पिता मथुरा यादव, ग्राम छोटी
(दोनों थाना गुरपा, जिला गयाजी)
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page