गयाजी में राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों की प्रतिभा को मिला मंच

0
1771005873598.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 फरवरी 2026,

गयाजी; महिला एवं बाल विकास निगम, गयाजी द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर किलकारी भवन, गयाजी में एक प्रेरणादायी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा बालिकाओं को शिक्षा और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाना था।

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मकता और नवाचार

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने अभिनव मॉडल और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विज्ञान आधारित मॉडल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया जिनमें –
🔹प्रथम पुरस्कार: वंशीका
🔹द्वितीय पुरस्कार: प्रियांशी
🔹तृतीय पुरस्कार: अनिशा
🔹सांत्वना पुरस्कार: माहि, उर्वशी, साक्षी, प्राप्ति, निशु एवं सावरिन को दिया गया।

इस प्रदर्शनी ने यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा समां

विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ बच्चों ने नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

130 बच्चियों की हुई एनीमिया जांच

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एनीमिया जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 130 बच्चियों की एनीमिया जांच की गई। यह पहल बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम

सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रश्मि वर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page