गयाजी में श्रम अधिकार दिवस सह ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित, श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

0
IMG-20260227-WA0007.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 फरवरी 2026,

गयाजी; जिले के निबंधन सह परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) के सभा कक्ष में 27 फरवरी 2026 को एक दिवसीय श्रम अधिकार दिवस सह ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप श्रमायुक्त विनोद कुमार प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त पुनम कुमारी एवं जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी दीपक चन्द्र देव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे श्रमिक और अधिकारी

कार्यक्रम में डीआरसीसी प्रबंधक, श्रम संगठन प्रतिनिधि अरविंद कुमार, सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा जिले की प्रत्येक पंचायत से एक-एक श्रमिक शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

श्रमिक कल्याण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं—
🔹बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना
🔹बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना
🔹बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं
पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण श्रमिकों की स्वाभाविक मृत्यु पर 2 लाख रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये तक सहायता का प्रावधान है। वहीं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए दुर्घटना और मृत्यु सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

बाल श्रम उन्मूलन और न्यूनतम मजदूरी कानून पर चर्चा

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अंजु कुमारी ने बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दोषी नियोजकों पर 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना या कारावास का प्रावधान है। साथ ही मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों के पुनर्वास हेतु आर्थिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
शेरघाटी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम तथा प्रवासी श्रमिक योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

लाभार्थियों को डमी चेक और मजदूरी राशि वितरित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चेक प्रदान कर योजनाओं का लाभ समझाया गया। पंचायतों से आए श्रमिकों को एक दिन की मजदूरी तथा मार्ग व्यय का भुगतान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page