गयाजी में डायमंड हॉस्पिटल एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर का उद्घाटन, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत

0
Screenshot_2026_0216_212459.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 फरवरी 2026,

गयाजी। शहर के गेवाल बीघा स्थित डायमंड हॉस्पिटल एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जदयू नेता राजीव बरनवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह अस्पताल गयाजी एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कम लागत में गुणवत्तापूर्ण इलाज का लक्ष्य

अस्पताल के जनरल फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. नीरज लाल यादव ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। मैनेजिंग डायरेक्टर नौशाद डायमंड ने कहा कि अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की गई है और एक ही छत के नीचे विभिन्न चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

24 घंटे इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सुविधा

न्यूरोस्कोपी सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, क्रिटिकल केयर यूनिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आधुनिक जांच सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर और सटीक उपचार देना संस्थान की प्राथमिकता होगी।

क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्थान गया में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा और जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद उपचार केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page