बिहार पुलिस सप्ताह 2026 पर स्वच्छता अभियान, गयाजी जिले के तीन थाने बने सर्वश्रेष्ठ
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 फरवरी 2026,
गयाजी; बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर स्वच्छता एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गयाजी जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अनुमंडल स्तर पर चयनित 10 स्वच्छ थानों का जिला स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
विशेष टीम ने किया थानों का मूल्यांकन
गयाजी में गठित विशेष निरीक्षण टीम ने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेख संधारण, आमजन के प्रति व्यवहार, आधारभूत संरचना तथा समग्र कार्य-व्यवस्था का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। निर्धारित मानकों के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया गया।
तीन थानों को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ थाना का दर्जा
निरीक्षण के उपरांत जिन थानों को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, उनमें
🔹मॉडल थाना चाकंद
🔹मॉडल थाना भवन चेरकी
🔹मऊ थाना
शामिल हैं। इन थानों में स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेख प्रबंधन तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय को विशेष रूप से सराहा गया।
बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता अभियान से पुलिस थानों की कार्य संस्कृति में सुधार होगा और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही गई।