गया में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, नगर निगम से स्कूल और मॉल तक चलाया गया जागरूकता अभियान
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 नवम्बर 2026,
गयाजी। अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला अग्निशमन पदाधिकारी, गयाजी की अध्यक्षता में गया नगर निगम, जिला स्कूल गयाजी और एपीआर मॉल परिसर में मॉक ड्रिल एवं अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने और समय पर त्वरित कार्रवाई करने के महत्व को समझाया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, समाहरणालय के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना था।
जिला अग्निशमन कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सुरक्षित रहने और आपात स्थिति में सावधानीपूर्वक कदम उठाने का संदेश दिया गया।
